Pav bhaji kaise banate hain | pav bhaji ki recipe

Toofan Express News

Pav bhaji kaise banate hain | pav bhaji ki recipe:

पाव भाजी एक लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है पाव भाजी भारत के सभी लोग खाते है पाव भाजी बारिश के मौसम में खाने में बहुत मजा आता है पाव भाजी बच्चे बूढ़े सभी को पसंद होती है, आज हम सीखने की पाव भाजी कैसे बनाते है। 

पाव भाजी में लगने वाली सामग्री:

1. दो बड़ी प्याज 
2. दो चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
3. चार चम्मच पाव भाजी मसाला
4. 200 ग्राम लोकी 
5. दो शिमला मिर्च
6. तीन से चार बड़े आलू
7. एक बड़ा चुकंदर
8. एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर
9. एक से दो टमाटर
10. दो चम्मच मक्खन या घी या तेल
11. एक लच्छी हरा धनिया
12. तीन चम्मच रिफाइन तेल 

चलिए अब हम पाव भाजी बनाते है:

1- एक कढ़ाई को गर्म कीजिए इसमें रिफाइन तेल डाले जब तेल गर्म हो जाए तो कटे हुए प्याज को डालिए जब प्याज Golden ब्राउन होने तक उसे चलते रहिए 
2- जब प्याज ब्राउन हो जाए तब आपको अदरक और लहसुन को पेस्ट डाले और थोड़ा टाइम उसे अच्छे से चलाते रहिए। 

3- अब आपको कटे हुए बारीक लोकी को डाल देना है और हरे धनिए को भी डाल दे और कटे हुए बारीक आलू को डालकर अच्छे से चलाइए। 
4- अब आपको कटे हुए चुकंदर को डाले और अपने स्वाद अनुसार नमक और लाल मिर्च और पाव भाजी मसाला डालकर उसे अच्छे से मिक्स करे। 
5- अब इसमें पिसे हुए टमाटर के पेस्ट को डालकर अच्छे से मिलाएं और उसमे मक्खन या घी डालकर अच्छे से मिक्स कर ले, और कुछ टाइम के बाद गैस बंद कर दे। 
6- दुकान से पाव लेकर आए और उसमे बटर या घी लगाकर पाव भाजी के साथ खाए।  

Share This Article
Leave a comment